महराजगंज उपनगर कोल्हुई में तीन दिन पूर्व भटक कर आया 7 वर्षीय बालक को थानाध्यक्ष कोल्हुई यशवंत किर्णेन्द्र चौधरी ने उप नगर के संभ्रांत व्यक्ति एवं पूर्व उप ज्येष्ठ प्रमुख बैतुल्लाह उर्फ़ चुन्ना खां को शुपुर्द करने के बाद उसके परिजनों का पता लगाने लगे। इसी बीच आज उस बच्चे के माता पिता का सुराग मिल ही गया। उसके माँ बाप जो मेहदावल जनपद संतकबीर नगर के निवासी हैं कोल्हुई थाना पहुँच गये। जहाँ पूर्व उपज्येष्ठ प्रमुख बैतुल्लाह उर्फ़ चुन्ना खान ने उक्त बालक जो अपना नाम ऋषि बता रहा था उसे कोल्हुई थाने में ले जाकर एस ओ कोल्हुई के शुपुर्द कर दिये।जिसे एस ओ यशवंत किर्णेन्द्र चौधरी ने बालक और माँ बाप से विधिवत वार्तालाप करने के बाद ऋषि को उसके माँ बाप को सौंप दिये। इस कार्य के लिए एस ओ की भूरि – भूरि प्रशंसा हो रही है।इस के आलावा पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख के दरियादिली की बखान हो रही है।





Users Today : 31
Users Yesterday : 14