Latest Breaking Live : सागर लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए एक शासकीय कर्मचारी को किया गिरफ्तार।
सागर / सागर लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छतरपुर नगर पालिका में पदस्थ सब इंजीनियर को 30,000/- रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छतरपुर जिले की बिजावर तहसील के ग्राम पिपट में रहने वाले उमेश चौरसिया ने एक शिकायती आवेदन दिया था । जिसमें उन्होंने नगर पालिका छतरपुर की लोकनिर्माण शाखा में पदस्थ उप यंत्री बाबूराम चौरसिया पर रिश्वत मांगे जाने के आरोप लगाये थे।
फरियादी उमेश चौरसिया ने बताया :-
जब मैंने उप यंत्री बाबूराम चौरसिया से बात की तो उन्होंने रिश्वत लेकर कार्यालय में आने के लिए कहा, तय समय पर लोकायुक्त पुलिस की टीम आवेदक के साथ रिश्वत की राशि लेकर छतरपुर नगर पालिका कार्यालय पहुँच गई । और फिर जैसे ही आवेदक उमेश चौरसिया ने रिश्वत की राशि 30,000/- रुपये उप यंत्री बाबूराम चौरसिया को दी इशारा मिलते ही लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया।




