Morena blind Murder Case : मुरैना जिले के विसगपुर गांव निवासी छुटई पुत्र रामकिशन कुशवाहा की अज्ञात लोगों ने गला घोटकर हत्या कर दी थी। मृतक के गले से एक सफेद साफी पुलिस ने बरामद की थी जिससे उसका गला घोंटा गया था। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने इस मामले की जब बारीकी से तहकीकात की तो उसके पीछे पुरानी रंजिश का मामला सामने आया। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर इस घटना के जिम्मेदार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने राम भरत प्रजापति उम्र 25 वर्ष तथा महेंद्र माहौर उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।
न दोनों ने स्वीकार किया है कि पुरानी रंजिश के चलते उन्हीं ने छोटे की हत्या की है।
दोनों आरोपियों से पुछ्ताछ में बताया : दोनों ने स्वीकार किया है कि पुरानी रंजिश के चलते उन्हीं ने छोटे की हत्या की है। छुटई पास के गांव से दावत खाकर लौट रहा था इसी बीच उन्होंने उसे कुवारी नदी के रपटे के पास दामोदर मास्टर के बाजरे के खेत में रोक लिया तथा वहीं पर उसकी सफेद साफी से उसका गला घोट कर हत्या कर दी थी।