Raipur News : यातायात पुलिस रायपुर ने जारी किया नोटिफिकेशन

Facebook
Twitter
WhatsApp

आगामी चुनाव को देखते हुए रायपुर पुलिस का बिना नंबर एवं गलत ढंग से लिखे नंबर प्लेट लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान कार्यवाही।

श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर के निर्देशन एवं एवं श्री सचिंद्र कुमार चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर के निर्देशन पर यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी – कर्मचारियों के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार चालानी कार्यवाही की जा रही है । साथ ही आगामी चुनाव को देखते हुए वाहन चेकिंग के दौरान विशेषकर जो वाहन चालक अपने वाहनों को बिना नंबर, अस्पष्ट रूप से या गलत ढंग से नंबर लिखाकर एवं नंबर प्लेट में नंबर के अतिरिक्त पदनाम लिखकर उपयोग करते हुए वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विगत तीन दिवस में ही 45 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई ।

अपील :- रायपुर पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि अपने वाहन के नंबर प्लेट में निर्धारित रीति के अनुसार ही स्पष्ट नंबर अंकित करें । नंबर प्लेट में नंबर के अतिरिक्त कोई भी नाम पदनाम या आड़ा-तिरछा नंबर का उपयोग न करें ,ऐसा करते पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Opinion Poll

What is the capital city of France?

टॉप स्टोरी

Our Latest Video

Live Cricket

Gold & Silver Price

Panchang Updates