Translate Your Language :

मुंबई : मेक्सिको की महिला DJ से दुष्कर्म,तस्वीरों से करता था ब्लैकमेल मैनेजर

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुंबई राजधानी मुंबई में पुलिस ने मेक्सिको की 31 वर्षीय एक महिला डिस्क जॉकी (DJ) से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं। बांद्रा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह पीड़िता द्वारा आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद 35 वर्षीय आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुये बताया : ‘महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह 2017 में सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी से मिली थी। उसने (आरोपी) जुलाई 2019 में बांद्रा में अपने घर में उसका यौन उत्पीड़न किया। इस घटना के बाद आरोपी ने कई बार उससे दुष्कर्म किया।’ और ‘महिला को आरोपी धमकाया करता था कि अगर वह राजी नहीं हुई तो वह उसे काम से बाहर निकाल देगा। वह महिला को उसकी अंतरंग तस्वीरों के माध्यम से ब्लैकमेल किया करता था।’ महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (दुष्कर्म), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 354 (महिला की इज्जत को भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और 506 (आपराधिक मंशा) के तहत मामला दर्ज किया है।  मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Opinion Poll

What is the capital city of France?

टॉप स्टोरी

Our Latest Video

Live Cricket

Gold & Silver Price

Panchang Updates

error: Content is protected !!