कलेक्ट्रेट कार्ययालय पर ब्राह्मण संगठन का प्रदर्शन : सिंधिया-इमरती देवी के खिलाफ लगाए नारे

डबरा । सिविल कोर्ट के सामने बेटी बचाओ चौराहे पर भगवान परशुराम के चिन्ह फरसा का निर्माण रोके जाने के खिलाफ आंदोलन ग्वालियर आ पहुंचा है। सोमवार को ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठन नेताओं ने राजमाता चौराहा सिटी सेंटर से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला।
प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट पर पुलिस बल तैनात किया गया था और प्रदर्शनकारियों को कलेक्ट्रेट परिसर में अंदर घुसने से रोका गया। जिसके बाद सड़क पर नारेबाजी शुरू हो गई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद भारत सिंह कुशवाहा और पूर्व मंत्री इमरती देवी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व भाजपा नेता ही कर रहे थे इसलिए ये नारेबाजी चर्चा का विषय बन गई।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता आलोक शर्मा ने कहा कि सबसे पहले हम लोग समाज के हैं, उसके बाद कोई दल। प्रदर्शन के दौरान एसडीएम अतुल सिंह को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि 7 दिन में निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो व्यापक स्तर पर आंदोलन होगा। प्रदर्शन में भाजपा नेता बंटी गौतम, विवेक मिश्रा, महेश मुदगल, मधु भार्गव, रामबाबू कटारे, डॉ. हरिमोहन पुरोहित, विवेक शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।





Users Today : 138
Users Yesterday : 109