नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने सोमवार को अधिकारियों की टीम के साथ शहर के विभिन्न सेक्टरों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-94, 124 से 127 और सेक्टर-135 स्थित गोवंश आश्रय स्थल का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रेप अवधि के दौरान आईटी कंपनियों को दिए गए 50 प्रतिशत स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम कराने के आदेश के अनुपालन की जांच की जाए। इसके लिए संबंधित आईटी कंपनियों में साइट विजिट कर जानकारी जुटाने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।
जांच में कई स्थानों पर फुटपाथ क्षतिग्रस्त और पुराने फुटपाथों की ऊंचाई अधिक पाई गई। इस पर फुटपाथों को समतल करने के साथ-साथ सेक्टर-125 और 126 में सड़कों की दोबारा सतह तैयार कराने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा सेक्टर-94 से 127 तक मुख्य मार्गों पर पेड़ों की ट्रिमिंग और धुलाई कराने तथा लो-हाइट स्ट्रीट लाइट लगाने के आदेश दिए गए। सीईओ ने सेक्टर-124 से 127 तक सड़कों के लिए एक समग्र मोडिफिकेशन प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने को भी कहा।





Users Today : 24
Users Yesterday : 44