Translate Your Language :

ग्वालियर : दिव्यांगता ना बने बाधा सब मिलकर करें प्रयास: कौशलेन्द्र विक्रम सिंह। 

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

  • जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र ने किया दिव्यांग प्रतिभाओं का सम्मान।
  • कम्प्यूटर एवं सिलाई कढाई प्रषिक्षण इकाई का हुआ लोकार्पण।

ग्वालियर। दिव्यांगजनों को अपेक्षित उपचार और सहयोग प्रदान करने में आज जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दिव्यांगता बाधा ना बने ये हम सबका दायित्व है। आज यहां एक नई परम्परा की शुरूआत हुई है। दिव्यांग प्रतिभा सम्मान आज जो यहां आयोजित किया गया उसके माध्यम से एक सकारात्मक वातावरण बनेगा। केवल दिव्यांग प्रतिभा ही नहीं दिव्यांग सेवियों का सम्मान किया जाना उल्लेखनीय है। डीडीआरसी की सेवाओं और सुविधाओं को और भी उत्कृट बनाने का प्रयास करेंगे। दिव्यांग बंधुओं के लिए संचालित सुविधाओं का प्रचार प्रसार और उन्नयन भी ज्यादा से ज्यादा हो यह हम सब मिलकर करें।

कौशलेंद्र विक्रम सिंह कलेक्टर ग्वालियर

 

यह बात जिलाधीष एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के अध्यक्ष कौषलेन्द्र विक्रम सिंह ने रविवार को जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में विष्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दिव्यांग प्रतिमा सम्मान समारोह 2021 में बतौर मुख्यअतिथि कही। इस अवसर पर जिलाधीष महोदय द्वारा दिव्यांग प्रतिभाओं और दिव्यांग सेवियों और दिव्यांग बच्चों के पालकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आत्मज्योति नेत्रहीन बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने स्वागत गीत एवं एक प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया एवं सेवानिवृत्त संगीत षिक्षक श्री वासुदेव प्रसाद वर्मा द्वारा वांसुरी वादन एवं कबीर का भजन प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा दिव्यांग बंधुओं के लिए कम्प्यूटर एवं सिलाई कढाई प्रषिक्षण इकाई का भी लोकार्पण किया गया। दिव्यांग प्रतिभाओं, सेवियों एवं पालकों का सम्मान चिन्ह, प्रषस्ति पत्र एवं पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया। वहीं सेवा भारती के अधिकारियों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह, साहित्य एवं श्रीफल भेंट कर अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के प्रषासनिक अधिकारी गिरीष कुमार पाल एवं आभार संस्था के सचिव श्री नवल किषोर षुक्ला ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन मनौवैज्ञानिक सुश्री अजरा खान, सीनियर फीजियाथैरेपिस्ट विक्रांत अवस्थी, विषेष षिक्षक श्रीमती रजनी मूंदडा, कृत्रिम अंग निर्माण तकनीषियन पवन तिवारी, लेखाअधिकारी श्री आषीष कुमार षर्मा ने किया।

इनका हुआ सम्मान

डॅा. संजीव खेमरिया, डिप्टी कलेक्टर, श्री षिरीष श्रीवास्तव, प्रोजेक्ट इंजीनियर, स्मार्टसिटी परियोजना, श्री वासुदेव प्रसाद वर्मा, सेवानिवृत्त संगीत व्याख्याता, श्री एन के गुप्ता, सेवा निवृत्त षिक्षक, डांॅ. मंयक श्रीवास्तव, डॉ. विक्रम सिंह मेडिकल ऑफिसर, श्री संजय सिंह तोमर, श्री उमेष गुप्ता, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, नगर निगम, सोनम राठौर को दिव्यांग प्रतिभा सम्मान 2021 प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं दिव्यांग सेवी सम्मान 2021 श्री यषवंत वझे, श्री पराकुंष षर्मा, श्रीमती साधना शाडिण्य, श्री ओपी दीक्षित, श्रीरामधुन राठौर, श्री अनूप जौहरी, श्री पूरन चौबे, श्री अंकुष गुप्ता, सुश्री नंदा कक्कड, श्री अनूप कुषवाह को प्रदान किया गया। वहीं दिव्यांग पालक सम्मान 2021 श्री दिनेष सेंथिया, श्रीमती रंजना सेन, श्रीमती रेनू रजक, श्रीमती संगीता जौहरी, श्रीराम पण्डित को प्रदान किया गया। वहीं दिव्यांग सेवी संगठन एवं संस्था सम्मान 2021 अखिल भारतीय संगठन सक्षम, धरा फाउण्डेषन, आषा स्कूल, जगन मेमोरियल, स्व. विजय सिंह स्मृति जनकल्याण समिति, लायन्स क्लब ग्वालियर समर्पण, थैलेसीमिया सोसायटी एवं आत्मज्योति नेत्रहीन बालिका विद्यालय को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Opinion Poll

What is the capital city of France?

टॉप स्टोरी

Our Latest Video

Live Cricket

Gold & Silver Price

Panchang Updates

error: Content is protected !!