Translate Your Language :

ग्वालियर में निगम आयुक्त की फटकार का असर, एक दिन में वसूला 1 करोड़ 27 लाख संपत्तिकर।

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

ग्वालियर। तय किए गए संपत्तिकर के लक्ष्य में पिछड़ने पर नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल ने शुक्रवार की सुबह सभी अधिकारियों को फटकार लगाई। इस फटकार का असर रहा कि शाम तक नगर निगम के राजस्व अमले ने एक करोड़ 27 लाख 18 हजार रुपये से अधिक की राशि वसूलकर निगम के कोष में जमा करा दी।

बकाया संपत्तिकर जमा करने वाले करदाताओं को नगर निगम के अधिकारियों ने गुलाब का फूल भेंट कर स्वागत किया। नगर निगम द्वारा संपत्तिकर वसूलने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल ने सभी अधिकारियों को वसूली का लक्ष्य दिया है, इसके बाद भी अधिकारी तय लक्ष्य के हिसाब से कर की वसूली नहीं कर पा रहे हैं। इसे लेकर निगमायुक्त ने फटकार लगाते हुए अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी । इस चेतावनी का असर यह हुआ कि निगम के अधिकारी सभी बड़े बकायदारों के पास पहुंचे और उनसे संपत्तिकर जमा कराया। पूर्व विधानसभा क्षेत्र के उपायुक्त एपीएस भदौरिया ने मारुति एजेंसी के संचालक रामस्वरूप उर्फ लल्ला शिवहरे से लगभग 8.52 लाख रुपये संपत्तिकर जमा कराया । इसी तरह और भी जगह से कर जमा कराया।

संपत्तिकर की नवीन आइडी अब बनेगी निगम मुख्यालय में एकल खिड़की

कंप्यूटरीकृत संपत्तिकर आईडी ना होने के कारण परेशान होने वाले संपत्तिकरदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा निगम मुख्यालय में संपत्तिकर एकल खिड़की बनाकर नवीन संपत्ति का आइडी स्वीकृत करने के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक दीपक अग्निहोत्री को पदस्थ किया गया है। अब यह कार्य निगम मुख्यालय में एकल खिड़की से हाे सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Opinion Poll

What is the capital city of France?

टॉप स्टोरी

Our Latest Video

Live Cricket

Gold & Silver Price

Panchang Updates

error: Content is protected !!