ग्वालियर 15 जनवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट पार्क में सामाजिक संस्था दीप रेखा के पदाधिकारियों के साथ गुलमोहर और मौलश्री के पौधे लगाए और श्रमदान भी किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। दीप रेखा संस्था के सदस्यों ने बताया कि वे पर्यावरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। पक्षियों को दाना खिलाने वाले उपकरण का वितरण भी संस्था करती है। संस्था के रचनात्मक कार्यों के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बधाई दी।
पौधों का महत्व
मौलश्री को संस्कृत में केसव, हिन्दी में मौलश्री या बकूल भी कहा जाता है। यह एक औषधीय महत्व का वृक्ष है, जिसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है।
गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना जाता है। गुलमोहर की पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल, इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। गर्मी के दिनों में गुलमोहर के पेड़ पत्तियों की जगह फूलों से लदे हुए रहते हैं। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 7