Translate Your Language :

ग्वालियर कलेक्टर : निर्धारित समय में सेवाएँ न देने वाले अधिकारियों से जुर्माना बसूलें।

Facebook
Twitter
WhatsApp

लोकसेवा केन्द्र मुरार का किया औचक निरीक्षण

ग्वालियर। 19 जनवरी, 2021/ लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से जन सामान्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर सेवाएँ मुहैया कराएँ। समय सीमा निकलने पर संबंधित अधिकारियों से लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत अर्थ दंड वसूलें। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने संबंधित अधिकारियों को दिए। वे बुधवार को अपर कलेक्टर श्री इच्छित गढ़पाले के साथ लोकसेवा केन्द्र मुरार का औचक निरीक्षण करने पहुँचे थे।

कलेक्टर श्री सिंह ने लोकसेवा केन्द्र में दायरा पंजी न मिलने और लोकसेवाओं से संबंधित दर सूची प्रदर्शित न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जोर देकर कहा यदि सेवाओं के एवज में किसी आवेदक से शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक राशि ली गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र में मिली कमियों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर एसडीएम मुरार श्री अशोक चौहान और जिला लोकसेवा प्रबंधक श्री अमित शिरोमणि भी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Opinion Poll

What is the capital city of France?

टॉप स्टोरी

Our Latest Video

Live Cricket

Gold & Silver Price

Panchang Updates

error: Content is protected !!