श्री मुन्नालाल गोयल ने झांसी रोड बस स्टैंड की समस्याओं को लेकर, अधिकारियों के साथ किया दौरा।
ग्वालियर 02 फरवरी 2022/ मध्य प्रदेश बीज निगम के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल ने चंद्रबदनी नाका स्थित झांसी रोड बस स्टैंड पर प्राइवेट बस संचालकों के आवेदन पर सड़क, पानी, बिजली सफाई की समस्याओं को लेकर दौरा किया। इस मौके पर बस संचालक यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि बस अडडे पर पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण सभी यात्रीगण परेशान है, महिला यात्रियों के लिए शौचालय नहीं हैं। बस अडडे की पूरी स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, ठेकेदार द्वारा बस अडडे की बनाई गई बाउण्ड्रीवॉल 4 महिनें पहिले गिर पडी है, दीनदयाल रसोई बहुत छोटी है उसे यात्रियों की सुविधा की दृष्टि से बढाए जाने की जरूरत है, बस अडडे की सडकों पर बडे-बडे गडडें हो गए हैं ।
इस मौके पर श्री गोयल ने निगम अधिकारियों को बस अडडे पर एक नलकूप खनन कराने जीर्ण-शीर्ण बाउण्ड्रीवॉल एवं सडक निर्माण करने एवं दीनदयाल रसोई के लिए एक नया हॉल का निर्माण कराए जाने के निर्देश प्रदानप किए तथा बस अडडे से लगी हुई 3 बीघा शासकीय भूमि बस खडी करने के लिए आवंटित करने हेतु शीघ्र ही जिला प्रशासन से चर्चा करने का आश्वासन दिया ।
इस दौरे में उनके साथ नगर निगम अपर आयुक्त श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, विधानसभा क्षेत्र के नोडल अधिकारी श्री अतिबल सिंह यादव एवं भाजपा नेता श्री रमाकांत महते, सर्वश्री विवेक भार्गव, बंटी बघेल, दिनेश शर्मा, शेरू गुर्जर, मनोज शर्मा, भारत सिंह नेताजी, अर्जुन यादव, बचोला गुर्जर, महेश गुर्जर, भोलू पाठक, करन साहू एवं प्राइवेट बस संचालक यूनियन के पदाधिकारी रामनिवास गुर्जर, महेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे ।





Users Today : 4
Users Yesterday : 7