Translate Your Language :

लॉकडाउन का नतीजा : पति कोविड लॉकडाउन में गुजरात में फंसा था, यहां देवर धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp

Table of Contents

पति कोविड लॉकडाउन में गुजरात में फंसा था, यहां देवर धमकाकर उसके साथ करता रहा दुष्कर्म

गिजोर्रा स्थित शुक्लहारी गांव की घटना :-

ग्वालियर। जिला ग्वालियर में दुष्कर्म का एक अनोखा मामला सामने आया है। जिसमे एक महिला का पति कोविड लॉकडाउन में गुजरात में फंसा हुआ था। और यहां देवर धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। लगातार डेढ़ साल तक उसने शारीरिक शोषण किया। अब जब महिला ने बेटे को जन्म दिया तो पति ने सवाल खड़े कर दिए। उसके बाद रेप की घटना का खुलासा हुआ है। घटना शुक्लहारी गांव गिजोर्रा की है। महिला के पूरी घटना सुनाने के बाद पति उसे लेकर थाने पहुंचा है। पुलिस ने आरोपी देवर पर दुष्कर्म व धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

यह है पूरा मामला :-

गिजोर्रा शुक्लहारी निवासी 22 वर्षीय सपना ( बदला हुआ नाम) ने थाना पहुंचकर शिकायत की है कि उसका पति गुजरात की एक कंपनी में जॉब करते हैं। वर्ष 2020 में कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा था। उसका पति वहीं गुजरात में फंस गया था। यहां महिला अकेली थी इसका फायदा उसके मौसेरे देवर ने उठाया और डरा धमका कर दुष्कर्म करता रहा। पति की मौसी का लड़का खेती का काम देखने यहीं रहता था। एक बार हरकत करने के बाद वह धमका कर और बदनाम करने की धमकी देकर बार-बार शारीरिक शोषण करने लगा। महिला जब भी विरोध करती आरोपी उससे कहता था कि कोरोना का लॉकडाउन अब नहीं खुलेगा और उसका पति नहीं लौटेगा। अब वही उससे शादी करेगा। इस दौरान महिला गर्भवति भी हो गई। जब लॉकडाउन खुला तो पति वहीं काम में व्यस्त हो गया। बाद में वह आया तो भी डरी सहमी पत्नी ने उसे कुछ नहीं बताया।

बेटे के जन्म के बाद खुला दुष्कर्म का राज :-

इसी बीच महिला ने बेटे को जन्म दिया। जब बेटे का जन्म हुआ तो पति ने कई सवाल खड़े किए। जिस पर महिला ने पति को सारी बात बताई। इसके बाद महिला को उसका पति लेकर गिजोर्रा थाना पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने तत्काल दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। घटना का खुलासा होने के बाद से आरोपी गायब है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस का कहना :-

इस मामले में एएसपी देहात जयराज कुबेर का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी फरार है, लेकिन पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है जल्द आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Opinion Poll

What is the capital city of France?

टॉप स्टोरी

Our Latest Video

Live Cricket

Gold & Silver Price

Panchang Updates

error: Content is protected !!