अशोकनगर : नाव दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को 4 – 4 लाख रूपए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत।
ग्वालियर 13 मार्च 2022/ रविवार को अशोकनगर जिले में हुई नाव दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4 – 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह सहायता राशि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुँगावली द्वारा स्वीकृत की गई है। साथ ही जनपद पंचायत मुँगावली द्वारा तात्कालिक सहायता के रूप में मृतकों की अंत्येष्टि के लिये 5 – 5 हजार रूपए की अंत्येष्टि सहायता उपलब्ध कराई गई है।
ज्ञातव्य है कि रविवार की सुबह अशोकनगर जिले की मुंगावली तहसील के ग्राम बडौली में कैथन नदी पार करते समय मजदूरों से भरी नाव पलट गई। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। जिला प्रशासन अशोकनगर एवं पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर शवों को निकाला। नाव में कुल 12 लोग सवार थे। इनमें से दो महिलाओं की मौत हो गई तथा 10 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया। दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम मुंगावली के सिविल अस्पताल में किया गया।





Users Today : 4
Users Yesterday : 7