ग्वालियर। शिवराज सरकार की स्मार्ट सिटी योजना पूरे तरीके से फेल नजर आ रही है मामला ग्वालियर जिले के जयारोग्य अस्पताल का है जहां हजारों मरीज आए दिन परेशान होते हुए नजर आ रहे हैं क्योंकि की सेंट्रल पैथोलॉजी लैब की जांच रिपोर्ट वितरण विंडो के बाहर गंदे पानी का सैलाब जमा हुआ है।

गंदगी के कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों के अटेंडरों को अपने मरीज की रिपोर्ट लेने के लिये पांच नंबर विंडो की लाइन में लगकर रिपोर्ट लेना मुश्किल हो गया है। अस्पताल प्रबंधन का इस ओर ध्यान नहीं है।

बात करें भाजपा सरकार की तो पूरे ग्वालियर शहर भर को स्मार्ट करने के लिए जगह जगह सफाई अभियान चलाए जाते हैं वहीं दूसरी ओर जहां सबसे ज्यादा साफ सफाई की जरूरत है वहां के हालात सबसे ज्यादा बदतर है।





Users Today : 33
Users Yesterday : 27