महाराष्ट्र की राजनीति में अचानक प्रासंगिक हो गए हैं राज ठाकरे

Spread the love

मुंबई। शिवसेना पार्टी में फूट पड़ने के बाद उद्धव ठाकरे कमजोर होते दिख रहे हैं। इन सब के बीच उनके चचेरे भाई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे सूबे की राजनीति में अचानक प्रासंगिक हो गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता व उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी राज ठाकरे के आवास पर जाकर मिल चुके हैं। इसके बाद अब चर्चा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी राज ठाकरे से मिल सकते है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पांच सितंबर को मुंबई आ रहे हैं। इस दौरान वे लालबाग के राजा के दर्शन करेंगे। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के बुलावे पर मुंबई में गणपति के दर्शन करने आ रहे शाह उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के घर भी जाएंगे। सूत्रों के अनुसार भाजपा और मनसे दोनो दल के नेताओं की तरफ से राज ठाकरे की अमित शाह से मुलाकात के प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि मुंबई दौरे पर आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री किससे मिलेंगे? इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कह सकते हैं। राज ठाकरे से हमारे मित्रवत संबंध हैं, लेकिन बीएमसी चुनाव शिवसेना (शिंदे गुट) और भाजपा मिलकर लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!