Gwalior Crime News : होम्योपैथी डॉक्टर पर दो बदमाशों ने देर रात किया हमला..

Spread the love

Gwalior Crime News : होम्योपैथी डॉक्टर पर दो बदमाशों ने देर रात किया हमला

ग्वालियर। गोविंदपुरी रोड स्थित पॉश मल्टी सिल्वर इस्टेट के फ्लैट नंबर 803 में रहने वाले होम्योपैथी डॉक्टर राजेश गुप्ता पर मंगलवार रात दो बदमाशों ने हमला कर दिया। गोली उनके हाथ को भेदती हुई निकल गई। डॉ. गुप्ता के अनुसार वे खाना खाकर टीवी देख रहे थे, तभी डोर बेल बजी। दरवाजा खोला तो दो युवकों ने जबरन घर में घुसने की कोशिश की। रोकने पर उन्होंने हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान ही बदमाश ने पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। डॉक्टर ने युवक का हाथ पकड़ लिया। गोली उनकी अंगुली को छूते हुए निकली। गोली की आवाज सुन लोग बाहर निकले तो बदमाश भाग गए। लेकिन दूसरा मारपीट कर उसे छुड़ाकर भाग निकला। हालांकि उनकी पिस्टल वहीं छूट गई। मौके पर पहुंची पुलिस को डॉ. गुप्ता ने बताया कि वे बदमाशों को नहीं जानते हैं। उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं है।

बदमाशों ने डॉक्टर पर हमला किया, उन्होंने एंट्री गेट पर शेखर सिकरवार से मिलने की बात कही थी। शेखर डॉक्टर के ठीक ऊपर फ्लैट में रहते हैं। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों के टारगेट में शेखर तो नहीं थे। गलतफहमी में डॉक्टर पर हमला किया हो। एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने डॉ. गुप्ता से बात कर हमलावरों को पकड़ने और उनको सुरक्षा का भरोसा दिया। पुलिस को सोसायटी में तैनात सुरक्षा गार्ड ने बताया है कि दोनों हमलावर किसी शेखर से मिलने की बात कहकर सोसायटी के अंदर आए थे।

खबरें और भी हैं…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!