ग्वालियर / केन्द्रीय जेल ग्वालियर में निरूद्ध रहे बंदी बचान सिंह पुत्र श्री छुट्टू सिंह कुशवाह आयु 72 वर्ष निवासी अजनार थाना क्षेत्र लहार जिला भिण्ड की गत 31 अक्टूबर 2022 को अपरान्ह में मृत्यु हो गई थी। मृत्यु के कारणों की न्यायिक जाँच की जा रही है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्री महेन्द्र सैनी के न्यायालय द्वारा यह जाँच की जा रही है। इस संबंध में 02 दिसम्बर 2022 तक साक्ष्य माँगे गए हैं।
स संबंध में यदि किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था को कोई अभ्यावेदन, शपथ पत्र या साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो वह 02 दिसम्बर 2022 तक प्रात: 11 बजे जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर ग्वालियर स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री महेन्द्र सैनी के न्यायालय में प्रस्तुत कर सकता है। साक्ष्य प्रस्तुत करने की अवधि बीत जाने के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जायेगी।





Users Today : 4
Users Yesterday : 7