Latest News Bihar : बिहार में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ रविवार से घने कोहरे ने इसे दोगुना कर दिया। जहां रविवार को राजधानी पटना में हल्के कोहरे नजर आ रहे थे। वहीं सोमवार की सुबह घने कोहरे से राजधानी पूरी तरह ढंकी हुई नजर आ रही थी। बर्फीली ठंड हवाओं की वजह से लोगों को पूरे दिन कंपकपी का एहसास हो रहा था। वहीं सड़कों पर स्थिति यह थी कि 25-30 मीटर की दूरी की दृश्यता भी स्पष्ट नजर नहीं आ रही थी। जहां रविवार को पटना का तापमान 7.8 डिग्री रहा, वहीं गया की स्थिति इससे भी खराब रही। यहां तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
बिहार के सभी हिस्से में कड़ाके की ठंड है। 8 से 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली पछुआ और कोहरे की वजह से बिहार में 2 दिनों तक शीतलहर चलेगी। 11 जनवरी से मौसम में बदलाव होगा। तापमान बढ़ेगा।
वहीं देश के दूसरे राज्यों में कड़ाके की ठंड को देखते मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। जिनमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी शामिल हैं। वहीं, राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। इस दौरान इन राज्यों में कड़ाके की ठंड रहेगी और घने से घना कोहरा छाएगा। उन्होंने आगे कहा, “10 जनवरी से शीतलहर नहीं चलेगी।





Users Today : 138
Users Yesterday : 109