Mumbai Plain Cress : मुंबई एयरपोर्ट पर भारी बारिश के बीच रनवे से फिसला प्‍लेन, 8 लोग घायल,

Spread the love

मुंबई/ मुंबई से दिल को दहलादेने वाली खबर सामने आई है। यहां आठ लोगों के साथ एक लियरजेट 45 विमान (Learjet 45 aircraft VT-DBL) गुरुवार को भारी बारिश के बीच लैंडिंग के दौरान मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे से फिसल गया। प्राइवेट विमान वीएसआर वेंचर्स का है। जो क‍ि विशाखापत्तनम से मुंबई के लिए उड़ान भर रहा था।

एयरपोर्ट पर गुरुवार 14 सितंबर को एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान शाम 5 बजकर 8 मिनट पर रनवे पर फिसलकर क्रैश हो गया। एक्सीडेंट के साथ ही प्लेन दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई। प्लेन में 6 पैसेंजर और 2 क्रू मेंबर सवार थे। ये सभी घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। विशाखापट्टनम से मुंबई आ रहा VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट यहां रनवे 27 पर फिसल गया। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई। इसी वजह से यह घटना हुई। - Dainik Bhaskar

प्लेन में जेएम बैक्सी कंपनी के मालिक कोटक और उनके परिवार के लोग सवार थे। जेएम बैक्सी कंपनी लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में काम करती है।

जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्लेन में सवार लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

जो की मुंबई के रनवे 27 पर फिसल गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई। हादसे के बाद मुंबई एयरपोर्ट के दो रनवे बंद किए गए, जिन्हें शाम 6.45 बजे फिर चालू कर दिया गया।

प्लेन में सवार लोगों को बाहर निकालने के बाद फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। फुटेज से पता लगता है कि बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!