SP दंतेवाड़ा ने प्रेसवार्ता में मिडीया को बताया : पुलिस ने 7 लाख रुपए का इनामी 2 नक्सलि सहित महिला कमांडर को मार गिराया
छत्तीसगढ़ / जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि अरनपुर क्षेत्र के ककाड़ी, नहाड़ी, हिड़मा गांव के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। मंगलवार की रात जवानों को ऑपरेशन पर निकाला गया था। बुधवार सुबह टीम जंगल पहुंची तो यहां पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया।
करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। हालांकि, पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का सहारा लेकर भाग निकले। कुछ देर बाद जवानों ने घटना स्थल की सर्चिंग शुरू की। सर्चिंग के दौरान दोनों महिला नक्सलियों का शव बरामद किया गया। एक इंसास और 12 बोर हथियार समेत विस्फोटक सामान भी मिला है।
दंतेवाड़ा के SP गौरव राय ने बताया
ये दोनों महिला नक्सली चैतू, जयलाल, जगदीश समेत अन्य बड़े लीडरों के साथ काम कर रहीं थीं। इंसान, 12 बोर जैसे रायफल चलाती थीं। दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले में अलग-अलग घटनाओं में शामिल थीं। SP का दावा है कि मुठभेड़ में और कई नक्सली घायल हुए हैं। घटना स्थल से भारी मात्रा में नक्सली दस्तावेज भी मिले हैं।