मुंगेर / मुंगेर पहुंचे जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जिला मुख्यालय स्थित अतिथि गृह में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर भाजपा के ऊपर निशाना साधते हुए बताया कि भाजपा के द्वारा महंगाई के अलावा खाद्य सामग्री पर भी जीएसटी लगाया गया है। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आप देख रहे हैं देश की हालत क्या है देश की स्थिति क्या है।
देश के मौजूदा सरकार के द्वारा किसी और देश को धकेला जा रहा है। आज देश की स्थिति आपातकाल की स्थिति से भी बदतर है। हमारा लोकतंत्र लहूलुहान है और हमारे संविधान को भी नष्ट किया जा रहा है। हमारे गौरवशाली इतिहास को बदला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अभी देश की वो स्थिति है। जिसमें कोई व्यक्ति भाजपा का विरोध करती है तो उसके घर तक ईडी सीबीआई और इनकम टैक्स वाले घर तक दस्तक दे जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसी सब स्थिति को देखते हुए जो हमारे नेता ने देश को भाजपा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है।
इसी को लेकर हम लोग एकत्रित होकर देश बचाने का काम कर रहे हैं और हम लोगों के पास जो है। उन्होंने कहा कि हमारा इंडिया गठबंधन जो आकार ले रही है उससे बीजेपी वाले काफी डरे हुए हैं। क्योंकि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसी कारण वेलोग धर्म की राजनीति कर रहे हैं।