भेड़ाघाट स्थित ओबेराय होटल में शादी समरोह के दौरान चोरी गये 6 लाख 45 हजार रूपये कीमती जेवर जिला राजगढ़ से जप्त, कढिया सांसी गिरोह के बादल पाल की तलाश।
जबलपुर। थाना भेड़ाघाट में आज दिनांक 20-2-22 की शाम लगभग 5 बजे घनश्याम अग्रवाल उम्र 61 वर्ष निवासी शुभल़़क्ष्मी रेसीडेंसी नेपियर टाउन ओमती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 19-2-22 की उसके बेटे मनू अग्रवाल की शादी ग्राम तेवर पेट्रोल पम्प के पास स्थित ओबेराय होटल में हो रही थी जहां शाम लगभग 5-30 बजे उसने तथा ओमवती एवं अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर दुल्हन को चढ़ावा उपहार के रूप में सोने का करधन, 2 हार, 1 बेंदी एवं चांदी की पायल सहित सम्पूर्ण गहने मंडप के नीचे दिये थे जो दुल्हन की मां छविकिरण सोनी ने एक मजिंटा कलर के बैग में रख ली थीं, बैग के ऊपर निधि ज्वेलर्स सराफा बजार जबलपुर लिखा था।





