Latest News : तुर्किये – सीरिया में फिर भूकंप, 6.4 रही तीव्रता:इजराइल तक महसूस हुए झटके, 3 की मौत, 294 घायल हुए
तुर्किये-सीरिया बॉर्डर वाले इलाके में 68 घंटे में 11 भूकंप आए हैं। तुर्किये की अनादोलु समाचार एजेंसी के सरकारी सूत्रों के मुताबिक तीन जगहों पर खोज और बचाव की कोशिश की जा रही है। सोमवार को आए भूकंप के झटके लेबनान, इजराइल और साइप्रस में भी महसूस किए गए। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीसमोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, अभी आगे और आफ्टर शॉक्स झेलने पड़ सकते हैं।
एपिसेंटर के करीब समांदग कस्बे में रहने वाले एक युवक मेहमत अली गुमुस ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया, मुझे अचनाक से महसूस हुआ कि मेरे पैरों तले से जमीन खिसक गई है। झटका इतना जोर का था कि मैं घर से बाहर निकलने के लिए एक मीटर दूर अपने दरवाजे तक नहीं पहुंच पा रहा था।
कई लोग मलबे में दबे हैं जिनकी हालत के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। वहीं सीरिया के विरोधियों वाले इलाके में 150 लोग घायल हुए हैं। समांदाग के मेयर रेफिक इरिलमाज ने लोकल टीवी चैनल को बताया कि लोगों के लिए शेल्टर की समस्या काफी बड़ी है। मां-बाप अपने बच्चों के साथ कड़कड़ाती ठंड में रहने को मजबूर हैं। हम पुलिस वालों को हर बिल्डिंग के सामने खड़ा नहीं कर सकते हैं।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया :-
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने तुर्किये का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भूकंप के बाद तुर्किये-सीरिया को दी जाने वाली मदद और राहत पैकेज पर चर्चा की। ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका के ओर से तुर्किये को लंबे समय के लिए मदद दी जाएगी। अब तक अमेरिका दोनों देशों के लिए 1,530 करोड़ रुपए की सहायता राशि दे चुका है।




