रेड अलर्ट जारी: यूपी में घना कोहरा और भयंकर ठंड, एक हफ्ते में 5 जानें गईं

गोरखपुर में गलन पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव के पास बैठे दिखे।
Facebook
Twitter
WhatsApp

Pankaj Tiwari Editor

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। गोरखपुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा समेत करीब 30 जिलों में घना कोहरा छाया है। सर्द हवाओं के चलते कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है। मौसम विभाग (IMD) ने आज से अगले कुछ दिनों तक भयंकर ठंड का अलर्ट जारी किया है।

अयोध्या और सीतापुर समेत 23 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट लागू किया गया है। लखनऊ–कानपुर सहित 31 जिलों में ऑरेंज, जबकि प्रयागराज समेत 14 जिलों में येलो अलर्ट है। धूप निकलने की संभावना कम बताई जा रही है। IMD ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और बच्चों-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में पहाड़ी इलाकों से भी ज्यादा ठंड दर्ज की गई। मेरठ में न्यूनतम तापमान 5.9°C रहा, इसके बाद इटावा 6.4°C और बाराबंकी 6.8°C के साथ सबसे ठंडे जिलों में शामिल रहे।

कोहरे के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ है। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 100 से अधिक ट्रेनें 2 से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं। वाराणसी और अयोध्या सहित कई एयरपोर्ट्स पर 10 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट रहीं। गोरखपुर में मुंबई की एक फ्लाइट रद्द कर दी गई, जबकि 6 उड़ानें देरी से संचालित हुईं।

ठंड का असर जनजीवन पर भी पड़ा है। फर्रुखाबाद में 52 वर्षीय किसान हरनाथ सिंह की मौत ठंड लगने से हो गई। प्रदेश में बीते एक सप्ताह में ठंड से जुड़ी घटनाओं में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Opinion Poll

What is the capital city of France?

टॉप स्टोरी

Our Latest Video

Live Cricket

Gold & Silver Price

Panchang Updates