Durg News : शराब महफिल में थप्पड़ के बाद फायरिंग, बर्खास्त सिपाही बाल-बाल बचा

Facebook
Twitter
WhatsApp

प्राइम न्यूज़ 21 प्रतिनिधि दुर्ग दुर्ग जिला मुख्यालय के एक मोहल्ले में देर रात शराब पार्टी के दौरान विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बीयर की बोतल पकड़ाने की बात पर बर्खास्त सिपाही और पुलिस इंस्पेक्टर में कहासुनी हुई, जो बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि बर्खास्त सिपाही ने इंस्पेक्टर को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। गोली सिपाही को छूते हुए निकल गई और वह बच गया।

बताया जा रहा है कि बर्खास्त सिपाही पर महादेव ऑनलाइन सट्टा चलाने के आरोप भी हैं। घटना के वक्त पार्टी में कुछ पुलिसकर्मी, असामाजिक तत्व और राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Opinion Poll

What is the capital city of France?

टॉप स्टोरी

Our Latest Video

Live Cricket

Gold & Silver Price

Panchang Updates