ग्वालियर : 181 सीएम हैल्पलाइन के शिकायतों को निराकरण न करना पड़ा भारी, 57 अधिकारियों को नोटिस जारी।

Spread the love
ग्वालियर। सीएम हैल्पलाइन – 181 पोर्टल पर गत मार्च माह के दौरान प्राप्त हुई शिकायतों का संतुष्टिपरक निराकरण न करना और शिकायतों को अटेण्ड न करने की प्रवृत्ति विभिन्न विभागों के जिले के 57 अधिकारियों को भारी पड़ने जा रही है। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने इन सभी अधिकारियों को अलग-अलग कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि जवाब संतुष्टिकारक न होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। साथ ही गोपनीय चरित्रावली में भी विपरीत टिप्पणी अंकित की जायेगी।
एडीएम श्री इच्छित गढ़पाले ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा, उपायुक्त नगर निगम डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, सहायक यंत्री श्री हिमांशु शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जीडीए श्री के के सिंह गौर, पुलिस निरीक्षक श्री पंकज त्यागी, सहायक सम्पत्तिकर नगर निगम श्री अजय जैन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम श्री अजय ठाकुर, उपायुक्त नगर निगम श्री अमरसत्य गुप्ता, सहायक यंत्री नगर निगम श्री अनिल चौहान, एएचओ नगर निगम श्री जगदीश चित्तौरिया, सहायक यंत्री ऊर्जा विभाग श्री राकेश कुमार सिंह, भवन अधिकारी नगर निगम श्री वीरेन्द्र शाक्य, भवन अधिकारी नगर निगम श्री यशवंत मेकले, अनुविभागीय अधिकारी लश्कर श्री अनिल बनवारिया, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री ओ पी पाण्डेय, निरीक्षक पिछोर श्री कृष्णदेव सिंह कुशवाहा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहकारिता श्री जी एल शर्मा, क्षेत्रीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें डॉ. आर पी सरल, बीएमओ डॉ. अशोक राज़दान, सिविल सर्जन जिला अस्पताल डॉ. आर के शर्मा, अधिष्ठाता कृषि विश्वविद्यालय डॉ. एम पी जैन, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजसिंह कुशवाह, प्रभारी अधिकारी मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना डॉ. अतिबल सिंह यादव एवं उपनिरीक्षक पुलिस श्री दिलीप समाधिया को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

181 सीएम हैल्पलाइन के शिकायतों को निराकरण न करना पड़ा भारी

इसी प्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद मुरार पं. राजीव मिश्र, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री पूजा तोमर, कार्यवाहक उपनिरीक्षक श्री प्रमोद शर्मा, निरीक्षक मोहना श्री प्रशांत शर्मा, सहायक यंत्री श्री महेश कोली, नायब तहसीलदार पुरानी छावनी श्री विजय त्यागी, प्राचार्य पोलीटेक्निक ग्वालियर श्री शशि विकसित, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम श्री अशोक खरे, सहायक यंत्री ऊर्जा विभाग श्री पियूष दिलोदरे, संयुक्त संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री अरविंद सिंह, संयुक्त संचालक नगरीय निकाय श्री आर के श्रीवास्तव, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री ए के बोहरे, सहायक यत्री नगर निगम श्री ए पी एस जादौन, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री एच बी शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण मंडल श्री एन पी सिंह, उपायुक्त गृह निर्माण मंडल श्री एस के सुमन, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी घाटीगांव श्री एस एस कुशवाह, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम श्री किशोर चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिटी श्री प्रदीप तोमर, परियोजना यंत्री श्री मनीष प्रभाकर क्षीरसागर, सहायक संपत्ति अधिकारी नगर निगम श्री महेश पाराशर, एपीटीओ नगर निगम श्री रघुवीर भदौरिया, जोनल ऑफीसर नगर निगम श्री रवि गोड़िया, उप वन मंडल अधिकारी श्री राजीव कौशल, नोडल अधिकारी सीवर सेल नगर निगम श्री राजेन्द्र भदौरिया, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम श्री वैभव श्रीवास्तव, सहायक आबकारी आयुक्त श्री संदीप शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी झांसी रोड़ श्री सी बी प्रसाद, सहायक यंत्री ऊर्जा विभाग श्री सोमदत्त मिश्रा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री संदीप पाण्डे, निरीक्षक पुलिस श्री संतोष मिश्रा एवं कनिष्ठ यंत्री ऊर्जा विभाग श्री सुमित झा को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!