बिजनौर । बिजनौर के नहटौर में गांव कासमपुर के ग्रामिणो ने बताया कि पूर्व में दोनों के बीच झगड़ा भी हो चुका है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान महारानी ने नुकीली सरिया भोलेनाथ के सीने में मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। श्मशान घाट पर रहने के वर्चस्व को लेकर एक महिला के रूप में रहने वाले साधु ने दूसरे साधु पर धारदार हथियार से हमला करते हुए उसकी हत्या कर दी। गांव कासमपुर लेखराज के श्मशान घाट पर महारानी उर्फ फूल सिंह देखभाल के लिए रहता था। फूल सिंह महिला का रूप धारण किए रहता है। इसलिए उसे महारानी कहा जाता है।
बताया जाता है कि तीन माह पूर्व नांगल सोती क्षेत्र के गांव ईनामपुरा निवासी भोलेनाथ भी श्मशान घाट पर आकर रहने लगे। दोनों में श्मशान घाट पर रहने को लेकर विवाद चल रहा था। श्मशान घाट पर आने वाले शवों के परिजनों की ओर से कुछ पैसे दिए जाते है। इन्हीं पैसों को लेकर दोनों में रहने के लिए वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी।





Users Today : 138
Users Yesterday : 109