IAS सेवाली देवी शर्मा दमाद के साथ अजमेर से गिरफ्तार : असम पुलिस ने किया गिरफ्तार, 105 करोड़ रुपए का घोटाला करने का इन पर आरोप

Spread the love

Today Latest News IAS Arrested In Ajmer : आईएएस सेवाली देवी शर्मा को अजमेर से असम पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अजमेर / आईएएस सेवाली देवी शर्मा को अजमेर से गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ दमाद सहित दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। असम की राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद यानी SCERT में 105 करोड़ रुपए का घोटाला करने का इन पर आरोप है। इसी आरोप में इन्हें निलंबित भी किया जा चुका है। असम की स्पेशल पुलिस महिल सभी आरोपियों को लेकर असम रवाना हो गई है। अजमेर में यह सभी फरारी काटने पहुंचे थे।

उनके साथ दमाद सहित दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है

रविवार देर रात असम की सतर्कता टीम (Vigilance Team) अजमेर पहुंची। यहां उसने राजस्थान पुलिस की कोतवाली में संपर्क किया। पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरोपियों के अजमेर में होने की जानकारी दी। इसके बाद राजस्थान पुलिस के साथ असम की सतर्कता टीम (Vigilance Team) ने लोकेशन के आधार पर होटल क्रास लैन से सेवाली देवी शर्मा, दामाद अजीत पाल सिंह और कॉन्ट्रेक्टर राहुल आमीन को गिरफ्तार किया है। महिला आईएएस की नौकरानी को भी हिरासत में ले लिया गया।

असम टीम के इंस्पेक्टर प्रीतम सेकिया के नेतृत्व में अजमेर के सीजेएम कोर्ट (CGM COURT) में पेश किया गया। यहां से उन्हें यात्रा रिमांड पर लेकर असम रवाना होग गए। प्रीतम ने बताया कि असम के शैक्षणिक संस्थानों में लगभग 105 करोड़ के घोटाले का आरोप महिला आईएएस पर है। इस मामले में ही यह महिला असम से फरार हो अजमेर आ गई थी।

राज्य सेवा से पदोन्नत होकर आईएएस बनी सेवाली देवी शर्मा पर बिना सरकार की सहमति के पांच बैंक अकाउंट खुलवाने और उनके माध्यम से 100 करोड से अधिक के घोटाले करने का आरोप है। सेवाली का दामाद दामाद अजीत पाल सिंह जो कि ठेकेदार है उसने बिना किसी वर्क आर्डर के 105 करोड़ रुपए इन खातों से निकाल लिए। उसे भी असम की सतर्कत टीम ने गिरफ्तार किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!