नोएडा में युवक ने फंदे से जान दी, दो साल पहले हुआ था तलाक

Photo Source : Social Media
Facebook
Twitter
WhatsApp

नोएडा के सेक्टर-52 स्थित अरावली अपार्टमेंट में किराए पर रहने वाले एक युवक ने मंगलवार शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सेक्टर-24 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जानकारी में युवक के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है।

  • मुरैना का रहने वाला था युवक, प्राइवेट कंपनी में करता था नौकरी

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अंकित वर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का निवासी था। वह सेक्टर-52 के अरावली अपार्टमेंट में पहली मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में किराए पर रहता था और एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।

  • फोन नहीं उठाया तो परिजन को हुई चिंता

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओपी यादव ने बताया कि मंगलवार शाम अंकित के परिजनों ने कॉल किया था, लेकिन काफी देर तक संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद परिजनों ने आरडब्ल्यूए से मदद मांगी, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के बिना फ्लैट खुलवाना संभव नहीं बताया गया।

  • दोस्त को भेजा, फिर पुलिस ने तोड़ा दरवाजा

बुधवार सुबह परिजनों ने अंकित के एक दोस्त को फ्लैट पर भेजा। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो युवक का शव कमरे में जमीन पर पड़ा मिला। उसके गले में बेडशीट बंधी हुई थी।

  • बेडशीट फटने से नीचे गिरने की आशंका

मौके पर शव जमीन पर मिलने से आशंका जताई जा रही है कि युवक के वजन के कारण बेडशीट फट गई होगी और वह नीचे गिर गया।

  • तलाक के बाद तनाव में था युवक

परिजनों के मुताबिक, करीब दो साल पहले अंकित का पत्नी से तलाक हो गया था, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Opinion Poll

What is the capital city of France?

टॉप स्टोरी

Our Latest Video

Live Cricket

Gold & Silver Price

Panchang Updates